चूरू: रतननगर में तारबंदी में बाइक घुसी, युवक के गले में फंसे कांटेदार तार, हालत गंभीर
Churu, Churu | Jun 26, 2026 रतननगर थाना क्षेत्र के जुहारपुरा गांव में शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। 30 वर्षीय धर्मपाल बाइक से सहनाली जा रहा था, तभी बाइक खेत की तारबंदी में घुस गई। बेसहारा पशुओं से बचाव के लिए लगे कांटेदार तार युवक के गले में बुरी तरह चुभ गए। रास्ते से गुजर रहे वैन चालक ने घायल को तुरंत डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।