हमीरपुर: एक वर्ष में ही फटने लगा सुमेरपुर पत्योरा मार्ग, करीब ₹31 करोड़ की लागत से बनाया गया था सीसी मार्ग
सुमेरपुर कस्बे से लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री के पैतृक गांव पत्योरा तक बनाया गया सीसी मार्ग घटिया निर्माण के चलते जगह-जगह फट गया है। इस सड़क का आधा हिस्सा बेहतर है। जबकि आधा हिस्सा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। दो वर्ष पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की पहल पर सुमेरपुर से लेकर पत्योरा डांडा तक सीसी मार्ग का निर्माण कराया गया था।