पीरटांड: थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे के लिए आकाश ने किया रक्तदान, समय पर मिली मदद, मानवता की मिसाल पेश की
पीरटांड़ क्षेत्र के एक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को मंगलवार 10 बजे सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में 0+ ब्लड की सख्त जरूरत थी। इस संबंध में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा किए जाने के बाद तत्काल मदद के लिए लोग आगे आए। पचंबा निवासी आदर्श आकाश ने फोन कर रक्तदान की इच्छा जताई और तुरंत पहुंचकर बच्चे के लिए रक्तदान किया। उनके इस सराहनीय कार्य से बच्चे को समय पर मदद मिल सकी।