टिकारी: सलेमपुर में दुर्गा पूजा पर नवशक्ति दुर्गा पूजा समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, पूर्व मंत्री हुए शामिल
Tikari, Gaya | Oct 18, 2026 टिकारी प्रखंड के चैता पंचायत स्थित सलेमपुर में दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर नवशक्ति दुर्गा पूजा समिति के बैनर तले सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार संध्या किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय जनता दल के SC/ST प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी शामिल हुए।