हुज़ूर: बिलखिरिया इलाके स्थित छावनी पठार में रहने वाले बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर को लेनदेन विवाद के चलते जीजा साले ने मिलकर पीटा
Huzur, Bhopal | Jun 26, 2026 भोपाल के बिलखिरिया इलाके में स्थित छावनी पठार में रहने वाले बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर को लेन-देन विवाद के चलते जीजा-साले ने मिलकर बेरहमी से पीटा। बदमाशों ने उसके सिर में लट्ठ और तलवार से वार किए। जिससे सिर और नाक में गंभीर चोट आई हैं। आरोपियों ने धमकाया कि आइंदा रकम मांगी तो सीधी हत्या ही कर देंगे।