सगड़ी: रौनापार थाना की पुलिस ने चोरी और लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को अभिरक्षा में लिया, अवैध तमंचे बरामद
आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना की पुलिस टीम ने चोरी और लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है । जबकि एक अन्य बाल अपचारी अभी फरार है । पुलिस ने इनके कब्जे से 6 मोबाइल फोन, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल और 5100 रुपये नकद बरामद किए हैं । वहीं पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है ।