सुसनेर: जामुनिया रोड: युवक से चाकूबाजी व लूटपाट मामले में पुलिस ने एक युवक पर केस दर्ज किया, फरार आरोपी की तलाश जारी
जामुनिया रोड़ पर गेंहू कि फसल बेचकर बाइक से खेरिया जा रहे राहुल यादव पर चाकू से हमला कर ₹80000 की लूट की घटना में पुलिस ने 1 युवक पर केस दर्ज किया है। मंगलवार की शाम 5 बजे सोयत रोड स्थित पुलिस थाने से हेडमोरिर धर्मेंद्र पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में लोंगड़ी निवासी एक युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।