गिरिडीह: नगर थाना की कार्रवाई में लूटकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, गांजा व नशीली गोलियां बरामद, फरार आरोपियों की तलाश जारी
. गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन बड़े मामलों का खुलासा किया है. एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव ने रविवार को 2 बजे नगर थाना में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। इन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरिडीह से देवघर तक छापेमारी कर बस स्टैंड लूटकांड के आरोपी को दबोचा है।