धामपुर: शेरकोट क्षेत्र से पुलिस ने चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान किया, चोरी का सामान बरामद
रविवार की सांय करीब 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शेरकोट क्षेत्र से पुलिस ने मोहल्ला तराई व बकरकासावान में दो घरों में चोरी के मामले में आरोपी नफीस को गिरफ्तार किया और उसने उसके पास से एक फर्जी नंबर प्लेट की बाइक और चोरी किया गया सामान भी बरामद किया ।इस मामले में दो नाम और सामने आए पुलिस उनकी तलाश कर रही है।