Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

19 मई रविवार भगवान परशुराम जन्मोत्सव का न्योता देने सिरसा पहुंचा। सभी सिरसा वासियों का न्योता चूल्हा न्योत है। #121_फीट_परशुराम_मन्दिर_मूर्ति_नींव #19_मई_परशुराम_जन्मोत्सव_पहरावर_रोहतक #सिरसा #हरियाणा #नवीनजयहिंद

3.7k views | Haryana, India | May 14, 2024

MORE NEWS

सुरखाब के स्वागत द्वार पर सीवर का 'स्वागत'!
- मुख्यमंत्री के प्रभारी जिले में पर्यटन की बदहाल तस्वीर, मुख्य गेट पर बहता गंदा पानी, प्रशासन बेखबर

सिरसा।
हरियाणा पर्यटन विभाग का सिरसा स्थित सुरखाब टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स आने वाले पर्यटकों के स्वागत का प्रमुख केंद्र माना जाता है, लेकिन यहां प्रवेश करते ही पर्यटकों का स्वागत फूलों से नहीं, बल्कि सीवरेज के बदबूदार पानी से हो रहा है। कॉम्प्लेक्स के मुख्य द्वार के सामने लंबे समय से सीवर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे शासन-प्रशासन के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है।  विडंबना यह है कि सिरसा स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रभार वाला जिला है। ऐसे जिले में पर्यटन विभाग की सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति के बाहर यह बदहाली प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
 मुख्य मार्ग पर फैला सीवर का पानी न केवल दुर्गंध फैला रहा है, बल्कि राहगीरों और पर्यटकों के लिए भी परेशानी का कारण बना हुआ है। वाहन चालक गंदे पानी से बचने के लिए सड़क पर इधर-उधर निकलने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। बरसात के दिनों में यह समस्या और विकराल हो जाती है।

पर्यटन की छवि पर धब्बा
 सुरखाब टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग ठहरने और भोजन के लिए आते हैं। लेकिन प्रवेश द्वार पर फैला सीवर का पानी हरियाणा पर्यटन की छवि को धूमिल कर रहा है। सवाल यह है कि जब पर्यटन विभाग अपनी ही संपत्ति के मुख्य द्वार को साफ-सुथरा नहीं रख पा रहा, तो प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के दावे कितने प्रभावी हैं? नगर परिषद, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और पर्यटन विभाग तीनों की जिम्मेदारी इस समस्या से जुड़ती है, लेकिन ऐसा लगता है कि कोई भी विभाग जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। न तो सीवर ओवरफ्लो रोकने के प्रयास दिखाई दे रहे हैं और न ही जलभराव की निकासी की कोई व्यवस्था।
 स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच स्थित इस प्रतिष्ठित सरकारी परिसर के बाहर यदि यह हाल है, तो शहर के बाकी हिस्सों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। करोड़ों रुपये विकास कार्यों पर खर्च होने के दावों के बीच मुख्य सड़क पर बहता सीवर का पानी सरकारी व्यवस्था की हकीकत बयां कर रहा है। अब सवाल यह है कि क्या मुख्यमंत्री के प्रभारी जिले में भी अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी, या फिर सुरखाब टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स आने वाले पर्यटक इसी तरह बदबू और गंदगी के बीच हरियाणा की मेहमाननवाजी का अनुभव करते रहेंगे?

सुरखाब के स्वागत द्वार पर सीवर का 'स्वागत'! - मुख्यमंत्री के प्रभारी जिले में पर्यटन की बदहाल तस्वीर, मुख्य गेट पर बहता गंदा पानी, प्रशासन बेखबर सिरसा। हरियाणा पर्यटन विभाग का सिरसा स्थित सुरखाब टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स आने वाले पर्यटकों के स्वागत का प्रमुख केंद्र माना जाता है, लेकिन यहां प्रवेश करते ही पर्यटकों का स्वागत फूलों से नहीं, बल्कि सीवरेज के बदबूदार पानी से हो रहा है। कॉम्प्लेक्स के मुख्य द्वार के सामने लंबे समय से सीवर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे शासन-प्रशासन के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। विडंबना यह है कि सिरसा स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रभार वाला जिला है। ऐसे जिले में पर्यटन विभाग की सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति के बाहर यह बदहाली प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। मुख्य मार्ग पर फैला सीवर का पानी न केवल दुर्गंध फैला रहा है, बल्कि राहगीरों और पर्यटकों के लिए भी परेशानी का कारण बना हुआ है। वाहन चालक गंदे पानी से बचने के लिए सड़क पर इधर-उधर निकलने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। बरसात के दिनों में यह समस्या और विकराल हो जाती है। पर्यटन की छवि पर धब्बा सुरखाब टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग ठहरने और भोजन के लिए आते हैं। लेकिन प्रवेश द्वार पर फैला सीवर का पानी हरियाणा पर्यटन की छवि को धूमिल कर रहा है। सवाल यह है कि जब पर्यटन विभाग अपनी ही संपत्ति के मुख्य द्वार को साफ-सुथरा नहीं रख पा रहा, तो प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के दावे कितने प्रभावी हैं? नगर परिषद, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और पर्यटन विभाग तीनों की जिम्मेदारी इस समस्या से जुड़ती है, लेकिन ऐसा लगता है कि कोई भी विभाग जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। न तो सीवर ओवरफ्लो रोकने के प्रयास दिखाई दे रहे हैं और न ही जलभराव की निकासी की कोई व्यवस्था। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच स्थित इस प्रतिष्ठित सरकारी परिसर के बाहर यदि यह हाल है, तो शहर के बाकी हिस्सों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। करोड़ों रुपये विकास कार्यों पर खर्च होने के दावों के बीच मुख्य सड़क पर बहता सीवर का पानी सरकारी व्यवस्था की हकीकत बयां कर रहा है। अब सवाल यह है कि क्या मुख्यमंत्री के प्रभारी जिले में भी अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी, या फिर सुरखाब टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स आने वाले पर्यटक इसी तरह बदबू और गंदगी के बीच हरियाणा की मेहमाननवाजी का अनुभव करते रहेंगे?

Sirsa, Sirsa | Aug 7, 2026

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा, E20 - दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा, E20 - दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है।

Sirsa, Sirsa | Aug 7, 2026

19 मई रविवार भगवान परशुराम जन्मोत्सव का न्योता देने सिरसा पहुंचा। सभी सिरसा वासियों का न्योता चूल्हा न्योत है। #121_फीट_परशुराम_मन्दिर_मूर्ति_नींव #19_मई_परशुराम_जन्मोत्सव_पहरावर_रोहतक #सिरसा #हरियाणा #नवीनजयहिंद - Haryana News