जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में राजस्थान साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (R4C) बनाने की घोषणा की, AI से ठगी रोकेगा
Jaipur, Jaipur | Apr 5, 2026 राजस्थान में तेजी से बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गई है मोबाइल कॉल वॉइस नोट और डिजिटल अरेस्ट जैसे नए तरीकों से हो रही ठगी को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है मुख्यमंत्री ने प्रदेश में राजस्थान साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर (R4C) बनाने की घोषणा की है अब एक ही प्लेटफार्म पर पुलिस बैंक और टेक्नीशियन टीम एक साथ काम करेगी।