हमीरपुर: उमराहट गांव में पुलिस पर हमला कर सरकारी पिस्टल छीनने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार
कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में सिपाही को मरणासन्न करने वाले व दरोगा की सरकारी पिस्टल छीनने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने बुधवार देर शाम अकौना के जंगल में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर तमंचे से गोली चलाने पर जवाबी फायरिंग में उसके दाएं पैर में गोली लगी है। उसके पास से चौकी इंचार्ज की लूटी गई सरकारी पिस्टल, मैगजीन व कारतूस बरामद किए गए हैं।