इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महुआ निवासी बस चालक के साथ अभद्रता करने पर एससी/एसटी में मुकदमा दर्ज
Iglas, Aligarh | Jul 28, 2026 इगलास। ग्राम महुआ निवासी कुलदीप का कहना है कि अलीगढ़-इगलास रूट पर मिनी बस चलाता है। ग्राम चंदफरी निवासी भीमा ठाकुर भी इस रूट पर बस चलाता है। 20 जुलाई को इगलास में बस खड़ी करके गांव लौट रहा था। चंदफरी के पास स्थित शर्मा होटल पर भीमा ठाकुर मिला, यहां पर बातों ही बातों में मेरे साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करके जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया।