अवैध देशी कट्टा व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार
पलवल। सीआईए होडल पुलिस ने नेशनल हाईवे-19 पर डबचिक मोड़ के पास नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी को अवैध देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और बिना नंबर की टीवीएस अपाचे बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करण उर्फ सन्नू निवासी भांकरी, फरीदाबाद, हाल निवासी ओमेक्स सिटी पलवल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी नाकाबंदी देखकर बाइक मोड़कर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे टीम ने पकड़ लिया। थाना होडल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर हथियार सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी और पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Palwal, Palwal | Jul 28, 2026