प्रयागराज: सैदाबाद चौराहे पर तेज रफ्तार गाड़ी ने दो छात्रों को मारी टक्कर, दोनों की हुई मौत, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
सैदाबाद चौराहे पर मदरसे के दो छात्र मोहम्मद शमसीर और मोहम्मद रेहान मदरसे से छुट्टी लेकर घर जा रहे थे।सैदाबाद चौराहे पर तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी।अस्पताल में एक छात्र को मृत घोषित कर दिया गया,दूसरे छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई।छात्रों को पीछे से टक्कर मारते बोलेरो का सीसीटीवी फुटेज आज बुधवार को करीब 9:30 बजे सामने आया है।