गुण्डरदेही: पीएमजीएसवाई के तहत बेलौदी से भूसरेंगा मार्ग के डामरीकरण में लापरवाही बरती जा रही है, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत लगभग 270 मीटर बेलौदी से भूसरेंगा तक लाखों रुपये की लागत से सड़क पर डामरीकरण का काम किया जा रहा है जिस पर अभी से काफ़ी लापरवाही और भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है ग्रामीणों ने बताया की यहाँ सड़क का निर्माण तो किया जा रहा है लेकिन इससे अच्छे से रोलिंग और कई जगहों पर अच्छे से गिट्टी डाला नहीं गया है जिसके कारण अभी से रोड उखाड़ना और गिट्टी ग़ायब नज़र आ रही है। अधिकारियो को अच्छे से बनाने बोलते है तो वे लोग इस ओर कोई ध्यान नहीं देते है।