पाटी: पूर्व पशुपालन मंत्री पटेल ने प्रवास के दौरान ग्राम गुड़ी में पशु चिकित्सा एम्बुलेंस कर्मियों से किया संवाद,दिए निर्देश
Pati, Barwani | Jul 2, 2026 पूर्व पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल गुरुवार दोपहर बजे क्षेत्र प्रवास के दौरान ग्राम गुड़ी पहुँचे। यहां पर उन्होंने मूक पशुओं के लिए संचालित मोबाइल पशु चिकित्सा एम्बुलेंस के चिकित्सकों और मैदानी कर्मचारियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।