बिक्रमगंज: बिक्रमगंज आंगनबाड़ी केंद्र 105 पर बच्चों को बीच पोशाक का वितरण किया गया
बिक्रमगंज नगर परिषद के धनगाईं के वार्ड 7 स्थित आंगनबाड़ी संख्या 105 में बुधवार को 11 बजे बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। वार्ड पार्षद सैफ हुसैन ने इस वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सेविका मदीना खातुन ने बताया कि केंद्र के सभी 40 बच्चों को पोशाक दिए गए। इस अवसर पर सहायिका जोहरा बानो, मुमताज, निजाम और राजू सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।