नाथद्वारा में आज हुए घटनाक्रम के बीच देर रात प्रदीप काबरा के बेटे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत हुई। बातचीत के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस होने की बात सामने आई है। इस दौरान राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ भी मौजूद बताए जा रहे हैं। नाथद्वारा में भाजपा पार्षद प्रदीप काबरा के लापता होने के आरोपों के बाद उनके परिजनों और समर्थकों ने प्रशासन के सामने विरोध दर्ज कराया। #Nathdwara #RajasthanPolitics #MadanRathore #Rajsamand #sanchalnews