बहराइच: खत्रीपुरा इलाके में बाइक खड़ी करने के विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक को मारी गोली: अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोहल्ला खत्रीपुरा में रविवार को एक युवक द्वारा दूसरे युवक के हाथ पर गोली मारने के संदर्भ में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने सोमवार को बताया कि बाइक खड़ी करने के विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक के हाथ पर गोली मारी थी। इसके संबंध में विधिक कार्यवाही की जा रही है।