बरेली: अपने पैसे मांगने गया युवक बना शिकार, कटर से आंख के ऊपर वार कर धमकी देकर आरोपी फरार
बरेली के वारादरी थाना क्षेत्र में पैसे मांगने गए जावेद मियां पर अब्बास ने हमला कर दिया। आरोप है कि गाली-गलौच के बाद कटर से वार कर उसकी आंख के ऊपर गंभीर चोट पहुंचाई गई। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।