डुमरियागंज: बेकाबू बाइक बिजली के खंभे से टकराई, तीन युवक घायल: त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत गांव के मोड़ की घटना
महतिनियां बुजुर्ग गांव निवासी शंकर पुत्र सुभाष (17) अपने स्पलेंडर बाइक से दो दोस्तों के साथ मन्नीजोत चौराहे पर जा रहे थे।बाइक सवार तीनों युवक अभी भनवापुर भरवठिया मार्ग पर मन्नीजोत गांव के पास मोड़ पर पंहुचे ही थे कि बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई,जिसमें बाइक चालक शंकर के सिर व टखने में चोटे आई वहीं पीछे बैठे दोनों को भी चोट आई