खंडवा: खंडवा में गेहूं खरीदी केंद्र पर आग, तेज लपटें उठीं, किसानों ने टैंकर से आग पर पाया काबू
खंडवा के छैगांवमाखन क्षेत्र में एक गेहूं खरीदी केंद्र पर आगजनी का मामला सामने आया है। आग की चपेट में आने से गेहूं की दर्जनों बोरियां जल गईं। किसानों ने धुआं उठता और आग की लपटें देखीं, जिसके बाद केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों को जानकारी दी। इसके बाद टैंकर से पानी लाकर आग बुझाई गई।