राजगढ़: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मंगल भवन में कार्यक्रम का आयोजन
राजगढ़ नगर पालिका के द्वारा राजगढ़ के मंगल भवन में शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे करीब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सफाई कर्मियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा, विधायक अमर सिंह यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।