होशंगाबाद नगर: चक्कर रोड पर अनियंत्रित ट्रैक्टर बाइक पर चढ़ा, बाइक ट्रैक्टर के नीचे दबी, हादसे के बाद लगा जाम, वीडियो आया सामने
नर्मदापुरम के चक्कर रोड चौराहे पर एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी बाइक पर चढ़ गया। हादसे में बाइक ट्रैक्टर के नीचे दब गई। घटना का वीडियो बुधवार सुबह करीब 11 बजे सामने आया है घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है।घटना के दौरान चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिया। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली आगे नहीं बढ़ पाई और बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।