बेगूसराय: बेगूसराय में होली का त्योहार शांतिपूर्ण रहा, एसपी ने की पुष्टि
बेगूसराय शहरी क्षेत्रो में होली का त्यौहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. इस संबंध में एसपी मनीष ने शनिवार की शाम 6:00 बजे जानकारी दी. उन्होंने बताया कि होली के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने पहले से ही व्यवस्था कर रखी थी. एसपी ने कहा कि शहर के चिन्हित चौक-चौराहों पर अतिरिक्त संख्या में पुलिस बल्कि तैनाती की गई थी. जिससे कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो.