बेगूसराय: ITI कैंपस में 21 मार्च को जॉब कैम्प का किया जाएगा आयोजन, 100 पदों पर होगी बहाली; प्रशासनिक तैयारी पूरी
जिला नियोजनालय द्वारा आईटीआई कैंपस में 21 मार्च को जब कैंप का आयोजन किया जाएगा. जहां 100 पदों पर बहाली होगी. जॉब कैम्प की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. यह बातें शनिवार की शाम 5:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने बताया कि उक्त तिथि को सुबह 11:00 से जॉब कैम्प आयोजित होगी. इच्छुक अभ्यर्थी इस कैम्प में भाग ले सकते हैं.