बेगूसराय: चमनटोल दियारा में आपसी विवाद में एक युवती को पैर में लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस
साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के चमनटोल दियारा में आपसी विवाद में एक युवती को पैर में गोली लग गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन कर रही है. यह बातें शनिवार की दोपहर 02:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि साहेबपुरकमाल थाना को सूचना मिलते ही कार्रवाई में जुट गई है.