परसिया: शिव मंदिर में प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मानित, महाकाल सेवा समिति ने किया आयोजन
महाकाल सेवा समिति परासिया ने रविवार को दो बजे बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान’ ’विद्यार्थियों को शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित और पुरुस्कृत किया । अथक परिश्रम करके 10वी और 12वी कक्षा में ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट’ प्रदर्शन करके अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रौशन करने के लिए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।