दक्षिण पन्ना वनमंडल ने 16 नवम्बर 2025 को अवैध लकड़ी कारोबार के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए ग्राम मोहाई में लकड़ी तस्करी से जुड़े आरोपी रामप्रसाद उर्फ पप्पू बेड़िया के ठिकाने पर छापेमारी की। वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में सागौन की अवैध लकड़ी का भंडारण कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद विभाग ने कार्यवाही की।