नगर थाना की पुलिस ने शनिवार को 2:00 बजे अपराह्न में नगर के मेन रोड स्थित बड़ी देवी स्थान के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान निरहुआ के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए युवक का फोटो वायरल हुआ था, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसके घर की तलाशी ली गई।