चूरू: राजलदेसर के वार्ड 03 में 20 वर्षीय मानसिक बीमार युवक ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर किया सुसाइड
Churu, Churu | Jul 18, 2024 चूरू के राजलदेसर थाना क्षेत्र के वार्ड तीन में एक युवक ने खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर राजलदेसर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने ग्रामीणों की सहायता से शव को नीचे उतरवाया। तथा अस्पताल की मोर्चरी रूम में रखवाया। गुरुवार दोपहर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया।