चूरू: कलक्ट्रेट कार्यालय को शिफ्ट करने की कवायद शुरू, जिला कलेक्टर ने आपणी योजना व सद्भावना मंडप का किया निरीक्षण
Churu, Churu | Jul 18, 2024 चूरू जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने गुरुवार को कलक्ट्रेट कार्यालय की वैकल्पिक शिफ्टिंग के लिए जिला मुख्यालय स्थित आपणी योजना कार्यालय व सद्भावना मंडप का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कलक्ट्रेट कार्यालय के सुचारू संचालन हेतु वैकल्पिक तौर पर चिन्हित स्थानों पर समस्त व्यवस्थाएं दुरूस्त की जाएं।