चूरू: कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में ली आधार मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक, आमजन से की आधार कार्ड अपडेट करवाने की अपील
Churu, Churu | Jul 19, 2024 ज़िला कलक्टर ने आधार में ओवरचार्जिंग व अनियमितताओं की रोकथाम पर चर्चा करते हुए कहा कि जिले में संचालित सभी आधार केन्द्रों से संबंधित आधार रजिस्ट्रार के प्रतिनिधि उनसे संबंधित आधार केन्द्रों पर आमजन से आधार कार्यों के ओवरचार्ज वसूल किए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित ऑपरेटर के विरूद्ध जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करें।