लक्ष्मीपुर: नवीन प्राथमिक विद्यालय हदहदिया में समरसेबल और स्टार्टर की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड स्थित नवीन प्राथमिक विद्यालय हदहदिया में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने समरसेबुल, केबल और स्टार्टर की चोरी कर ली। प्रधानाध्यापक फुलचंद मंडल ने 4 बजे बताया कि गुरुवार विद्यालय पहुंचने पर क्लास रूम का ताला टूटा मिला और बोरिंग से समरसेबुल व पाइप बाहर निकाले गए थे। घटना की जानकारी संबंधित थाना में आवेदन देकर दी गई।