सूरजपुर: वार्ड 09 में नाली समस्या का निरीक्षण, नगर पालिका अध्यक्ष ने लिया जायजा
वार्ड क्रमांक 09 में नाली की समस्या को लेकर वार्डवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष कुशुमलता राजवाड़े को अवगत कराया। शिकायत मिलते ही अध्यक्ष अपने नगर पंचायत टीम एवं वरिष्ठ जनों के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाली की सफाई एवं मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए।