विदिशा नगर: 500 CCTV, 1000 लोगों से पूछताछ के बाद पकड़े गए चैन लुटेरे, विदिशा पुलिस की बड़ी सफलता
शहर में महिला से चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाशों को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और करीब 1000 लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने भोपाल से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है।