बिशुनपुरा: विशुनपुरा के कोचेया गांव में प्रकृति का कहर, खेत में काम कर रहे नवोदय विद्यालय के मेधावी छात्र की वज्रपात से मौत
गढ़वा जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोचेया गांव में आज सोमवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान कोचेया गांव निवासी राजेंद्र मेहता के पुत्र रमेश कुमार मेहता के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, रमेश सोमवार दोप