कैराना: कैराना के जगनपुर गांव में अवैध शराब बेचने का विरोध करने पर किया गया हमला, 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Jun 22, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव जगनपुर निवासी रीना ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसके पड़ोस में अवैध रूप से शराब बेची जाती है। आरोप है कि शराब पीने के बाद लोग उसके घर के सामने आकर गाली-गलौज करते हैं। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे विरोध करने पर आरोपी पक्ष के लोग उसके घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी, जिस कारण वह घायल हो गई।