गुरुवार को क्षेत्राधिकारी (सीओ) गीडा कमलेश प्रताप सिंह सहजनवा थाने के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर और कार्यालय का बारीकी से जायजा लिया। सीओ ने साफ-सफाई को और बेहतर करने तथा थाने में अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।