तरारी: ईद-उल-अजहा पर तरारी प्रखंड में प्रशासन सतर्क, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की सख्ती
ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर तरारी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एवं स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से गांवों का दौरा किया।इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अपील की।