मवाना: हस्तिनापुर के गांव पाली में मामूली कासुनी के बाद दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में पांच लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
Mawana, Meerut | May 1, 2026 हस्तिनापुर के गांव पाली में गुरुवार की रात 11:00 बजे मामूली कासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर धारदार हथियार चले। इस दौरान पांच लोग हमले में घायल हो गए जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं हस्तिनापुर पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।