नीम का थाना: रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी झगड़ा, दो गंभीर घायल जयपुर रेफर
महुवा के पीपलीपाड़ा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुए झगड़े में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सरकारी अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने अब तक कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।