फिरोज़ाबाद: फ़िरोज़ाबाद शहर में अलग-अलग स्थानों पर शांति तोड़ने के आरोप में थाना दक्षिण पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार
थाना दक्षिण पुलिस ने बुधवार दोपहर तीन बजे क़रीबन शांति भंग करने के आरोप में एक महिला समेत कुल 12 आरोपितों को धर दबोचा। अलग-अलग स्थानों से हुई गिरफ्तारी में आरोपितों में इन्दर सिंह, शिवम, जीतू, धर्मेन्द्र, सूरज, सोनू, प्रदीप, संजीव, प्रियांशु, अजब सिंह, एक अन्य सोनू और महिला सुमन शामिल हैं।