बिशुनपुरा: सीईआईआर पोर्टल की मदद से विशुनपुरा पुलिस ने बरामद किए दो गुम मोबाइल
विशुनपुरा थाना क्षेत्र से गुम हुए दो मोबाइल फोन को पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के प्रभावी उपयोग से बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया। गुरुवार को विशुनपुरा थाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह एवं सहायक अवर निरीक्षक बैजनाथ चौधरी ने दोनों मोबाइल उनके वास्तविक धारक को हस्तगत कराया। मोबाइल प्राप्त करने वालों में अमहर खास गांव