मथुरा: लायंस क्लब ऑफ मथुरा प्रीमियम का यूथ टॉक शो संपन्न, पुज्य पुंडरीक गोस्वामी जी ने जीवन प्रबंधन के सूत्र बताए
मथुरा। लायंस क्लब ऑफ मथुरा प्रीमियम के तत्वावधान में शनिवार की शाम पांचजन्य ऑडिटोरियम, डैम्पियर नगर में आयोजित "यूथ टॉक शो ऑन लाइफ मैनेजमेंट सूत्र" सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक एवं मोटिवेशनल स्पीकर पुज्य श्री पुंडरीक महाराज ने युवाओं को जीवन प्रबंधन सकारात्मक सोच व्यक्तित्व विकास और सफलता के मूल मंत्र बताएं