रामनगर: रामनगर क्षेत्र की लोधेश्वर इंडियन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़, डीएसी मैसेज ना आने से उपभोक्ता परेशान
रामनगर तहसील क्षेत्र की लोधेश्वर इंडियन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी पर बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।गैस बुकिंग के डीएसी मैसेज में देरी के कारण उपभोक्ता परेशान दिखे। कई उपभोक्ता आठ दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन डीएसी मैसेज ना आने के कारण उनको गैस नहीं मिल पा रही है। कई उपभोक्ता निराश होकर लौट जा रहे हैं।