पीलीभीत: नानक फार्म में चार माह बाद मिला इंसाफ: जमीन विवाद में आत्महत्या, मां-बेटे पर दर्ज हुआ मुकदमा
हजारा थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पंजाब के बठिंडा निवासी वरजिंदर सिंह की तहरीर पर कबीरगंज नानक फार्म निवासी सुखवंत सिंह और उसकी मां मंजीत कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि मृतक हरविंदर सिंह ने अपनी जमीन ठेके पर दी थी, लेकिन आरोपियों ने धोखे से वर्ष 2022 में जमीन की वसीयत अपने नाम करा ली और जमीन पर कब्जे की नीयत से लगातार मानसिक उत्पीड़न किया