पेशरार: लोहरदगा के मानव दिवस कर्मी प्रोजेक्ट भवन में आउटसोर्सिंग व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए, सरकार ने दिया आश्वासन
झारखंड राज्य में ऊर्जा क्षेत्र में चल रही आउटसोर्सिंग व्यवस्था को हटाने की मांग तेज हो गई है।झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के हजारों विद्युतकर्मी, अजय राय के नेतृत्व में प्रोजेक्ट भवन की ओर घेराव के लिए आगे बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने स्थिति को संभाला।