नवाबगंज: बाराबंकी में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बरदही बाजार के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में भीरापुरवा निवासी विनय कुमार, पुत्र राम प्रताप, गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।